बिहार में दो शिव मंदिरों पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे श्रद्धालु; एक की छत टूटी, तो दूसरे का गुंबद क्षतिग्रस्त
हिन्दुस्तान टीम, जून 29 -- बिहार में आसमान से बरसी आफत से दो शिव मंदिरों को नुकसान पहुंचा है। दरभंगा जिले के हायाघाट स्थित जनेश्वरनाथ और मधुबनी जिले के मधेपुर स्थित हरनेश्वरनाथ महादेव मंदिर वज्रपात की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इन दोनों मंदिरों पर रविवार देर रात हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जरनेश्वरनाथ मंदिर में जब ठनका गिरा तब कुछ श्रद्धालु भी अंदर मौजूद थे। गनीमत रही कि उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। दरभंगा जिले के हायाघटा प्रखंड स्थित होरलपट्टी गांव में ऐतिहासिक गंगासागर तालाब के किनारे स्थित जनेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर 28 जून की रात आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात से गुंबद का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई।वज्रपात के समय मंदिर में थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.