बिहार में दो दिन पर्यटन स्थलों की सैर करेंगे अफसर-कर्मी, सम्राट चौधरी सरकार का आदेश; RJD ने घेरा
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 26 -- बिहार सरकार के सभी अधिकारी और कर्मचारी सपरिवार प्रत्येक तीन माह पर दो दिन किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास करेंगे। राज्य में सम्राट चौधरी सरकार के इस आदेश के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने सरकार के इस आदेश को लेकर कहा है कि सरकार अपनी नाकामी छिपाना चाहती है क्योंकि बाहर से लोग पर्यटन के लिए नहीं आ रहे हैं और ऐसे में सरकार अपने ही कर्मियों और अफसरों को सैर करवा रही है। दरअसल राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और उन स्थलों को विश्व पटल पर लाने के ख्याल से 'बिहार दर्शन' शुरू किया है। जिसके तहत एक सरकारी फरमान में कहा गया है कि अधिकारियों और कर्मियों को उनके गृह जिला को छोड़ अन्य जिले के पर्यटन स्थल पर शुक्रवार और शनिवार को जाना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर ने प्रमंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.