बिहार में दोगुना तक बढ़ गया जमीन का सर्किल रेट, गांवों से शहरों तक घर खरीदना हुआ महंगा
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 18 -- बिहार में अब जमीन और मकान खरीदना महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने गांवों से शहरों तक जमीन एवं मकान की रजिस्ट्री की दर बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों के लिए सर्किल रेट (एमवीआर) में 1.6 गुना की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इसके साथ ही हर साल एमवीआर में 5 फीसदी की स्वतः बढ़ोतरी भी हो जाएगी। बिहार में शुक्रवार से ही रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को बढ़ी हुई दर से निबंधन शुल्क देना होगा। इसके पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 2013 और शहरी क्षेत्रों के लिए 2016 में सर्किल रेट में बदलाव किया गया था। विभाग का कहना है कि वर्तमान एमवीआर की तुलना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.