बिहार में दुर्गा पूजा मेला घूमने निकली 5 लड़कियां आंध्र प्रदेश कैसे पहुंच गईं, पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढा
एक संवाददाता, अक्टूबर 21 -- बिहार के कटिहार जिले में दुर्गा पूजा मेला घूमने निकली 5 लड़कियां अब आंध्र प्रदेश में मिली हैं। बिहार में मेला घूमने निकलीं लड़कियां यहां से करीब 1500 किलोमीटर से ज्यादा दूर आंध्र प्रदेश कैसे पहुंच गईं? फिलहाल इलाके के लोगों में यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मनसाही थाना क्षेत्र से मरंगी दुर्गा पूजा मेला घूमने निकलीं पांच लापता बच्चियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा स्टेशन से पहले बरामद कर लिया है। बच्चियों के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर उन्हें खोज निकाला। बच्चियों के दूसरे राज्य में मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली। इधर इस मामले में जिला पुलिस की सक्रियता और रेलवे सुरक्षा बल की भूमिका की सराहना की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.