बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान
पटना, नवम्बर 4 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वालों की भारी भीड़ होती है। इसे देखते हुए विशेष ट्रेनें इस बार 15 हजार फेरे लगाएंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डोभी-चतरा रेल लाइन से गयाजी के औद्योगिक क्षेत्र तक नई संपर्क रेल लाइन बिछाने के प्लान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर भूमि अधिग्रहण होता है तो नई लाइन बिछाई जा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया था। इस पर रेल मंत्री ने बताया कि दिवाली और छठ के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बिहार के लिए सामान्य तौर पर संचालित लगभग 12 हजार की तुलना में इस साल विशेष ट्रेनों के 15 हजार फेरे व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.