पंकज कुमार सिंह, जुलाई 17 -- Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में नये परिसीमन के आधार पर ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। पंचायतों के परिसीमन के लिए तीन फार्मूले पर सरकार विचार कर रही है। परिसीमन में 6 हजार से 8 हजार की आबादी वाली पंचायतें जस की तस रह जायेंगी। वहीं, 6 हजार से कम और 8 हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों पर परिसीमन का असर अधिक होगा। सूत्रों के मताबिक 7 हजार की आबादी पर एक पंचायत परिसीमन का आधार होगा। राज्य मंत्रिमंडल ने 32 साल बाद होने वाले परिसीमन पर बुधवार को ही मुहर लगाई है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होगी। 2011 की जनसंख्या के आधार पर परिसीमन के बाद पंचायत चुनाव कराने के निर्णय से चुनाव में देरी तय है। 8053 पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा है। यह भी पढ़ें- मंदिर समेत 2 दर्जन से अधिक प्रकार के कर, मंत्री ने ब...