बिहार में दिवाली के दिन खून-खराबा, दरभंगा में मुंह में गोली मारी; बक्सर में हाथ-पैर काट कर मर्डर
बक्सर, नवम्बर 9 -- बिहार में दिवाली के दिन भी अपराधी खौफनाक वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आए। बिहार में हर्ष और उल्लास के पर्व के दिन भी मर्डर हो गया। दरभंगा जिले में जहां एक युवक की मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं बक्सर में हाथ-पैर काटकर नृशंस मर्डर को अंजाम दिया गया है। सबसे पहले बात दरभंगा में हुए खौफनाक मर्डर की। यहां बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव में रविवार की शाम करीब सात बजे आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी को मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही राम लखन ठाकुर के 54 वर्षीय पुत्र काशी ठाकुर के रूप में हुई है। गोली मारने का आरोप 50 वर्षीय कुमुद ठाकुर उर्फ कुमोद ठाकुर पर लगा है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.