पटना, अप्रैल 1 -- Bihar News: एक अप्रैल यानी आज से बिहार में दिन में सस्ती तो शाम में थोड़ी महंगी बिजली मिलेगी। कृषि को छोड़ स्मार्ट प्रीपेड मीटर वालों को टीओडी (टाईम ऑफ डे) टैरिफ के तहत ही बिजली मिलेगी। एक अप्रैल से सवा सौ यूनिट से अधिक खपत करने पर शहरी उपभोक्ताओं के लिए 7.17 रुपए प्रति यूनिट दर तय की गई है। इसमें सरकार की ओर से 3.30 रुपए प्रति यूनिट अनुदान देगी। इस कारण उपभोक्ताओं को मात्र 3.87 रुपए प्रति यूनिट ही बिजली बिल देना होगा। रात 11 बजे से सुबह नौ बजे के बीच शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को 3.87 रुपए प्रति यूनिट ही बिजली बिल देना होगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे के बीच बिजली दर मात्र 2.30 रुपए प्रति यूनिट होगी। जबकि शाम पांच बजे से रात 11 बजे के बीच उपभोक्ताओं को 4.61 रुपए प्रति यूनिट के अनुसार बिजली बिल देना होगा। यानी पीक आवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.