बिहार में दिनदहाड़े कांग्रेस नेता गौरव कुमार की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे
निज संवाददाता, नवम्बर 19 -- बीहट, निज संवाददाता। बिहार में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे डाली है। अपराधियों ने अब दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बेगूसराय जिले में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यहां जीरोमाइल सहायक थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान के निकट एनएच 31 पर बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने कांग्रेस नेता गौरव कुमार की गाड़ी पर गोलीबारी की। हालांकि सफारी पर सवार कांग्रेस नेता समेत सभी लोग बाल-बाल बच गये। बेगूसराय जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष गौरव कुमार पपरौर से निजी कार्य संपन्न कर बेगूसराय लौट रहे थे। उनकी गाड़ी ज्योंहि पपरौर कब्रिस्तान के पास पहुंची, बाइक सवार दो बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गाड़ी में सात गोली लगी है। गोलीबारी बंद होने पर वे गाड़ी से जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.