मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- बिहार में दिगंबर जैन मुनि से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले में सरैया थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर दोकड़ा में मंगलवार सुबह जैनमुनि उपसर्गजयी श्रमण श्री विशल्यसागर जी मुनिराज के साथ शरारती तत्वों ने बदसलूकी की। दिगंबर परंपरा के कारण उन पर हमला करने की कोशिश की और वस्त्र पहनने की धमकी दी। इससे मुनिराज वहीं एनएच-722 किनारे मौन होकर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थिति शांत कराते हुए उनकी यात्रा को करजा थाना क्षेत्र तक सुरक्षा में आगे बढ़ाया। मुनिराज वैशाली के प्राचीन जैन मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मंगलवार सुबह मड़वन की ओर जा रहे थे, तभी घटना हुई। गोपीनाथपुर में बाइक से आए युवक ने गाली-गलौज किया और कपड़ा पहनाने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने गोली मार देने की धमकी भी दी और फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.