बिहार में दारोगा की मौत के बाद बीवी को पुलिस ने पकड़ा, पति को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप
निज संवाददाता, नवम्बर 17 -- नवगछिया, निज संवाददाता। बिहार में एक दारोगा की मौत के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी को पकड़ा है। पत्नी पर अपने पति को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। नवगछिया पुलिस लाइन में पदस्थापित दारोगा योगेश कुमार की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी गुड़िया कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुड़िया को भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के छिट मकंदपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उस पर पति योगेश कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। गुड़िया कुमारी पटना सचिवालय में कार्यरत है। नवगछिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि इस मामले में गुड़िया कुमारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया है। गिरफ्तारी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.