बिहार में दामाद ने ससुर को छलनी कर दिया, 9 लाख लौटाने के विवाद में 5 गोलियां मार दी; खोखे जब्त
सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- बिहार से सीतामढ़ी में जमीन विवाद और रुपये के लेनदेन में भगीन दामाद ने ससुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पांच गोलियां मार दी। घटना परसौनी थाने के कठौर में गुरुवार शाम की है। गंभीर रूप से घायल कठौर निवासी राजेंद्र राय के पुत्र रंजीत राय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संजीत राय और उसके साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से तीन खोखे जब्त किए गए हैं। रंजीत की पत्नी अनीता ने बताया कि गुरुवार शाम पति घर पर मौजूद थे। तभी उनका भगीन दामाद संजीत राय गांव के चार अन्य साथियों के साथ पहुंचा और आवाज लगाई। जब पति रंजीत बाहर निकले तो उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रंजीत गोलियों से छलनी होकर गिर गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.