नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Samrat Cabinet Decision: सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 15 दिनों के भीतर दो कैबिनेट मीटिंग बुलाकर जनता के हित के फैसले लिया। बुधवार को सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक में विभिन्न विभागों के 64 प्रस्तावों पर स्वीकृति की मुहर लग गई। बुधवार की केबिनेट में एससी-एसटी वर्ग को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया। इस समाज के छात्र छात्राओं का हॉस्टल ग्रांट दो गुना कर दिया गया है। इस मद में दलित और आदिवासी वर्ग के बच्चों को हॉस्टल में रहने पर अनुदान की राशि को एक हजार प्रति माह से बढ़ाकर दो हजार रुपए कर दिया गया है। कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति छात्रावास अनुदान योजना के तहत विभाग की ओर से अनुदान की राशि को एक हजार से बढ़ाकर दो हजार करने का प्रस्ताव दिया गया था। सीएम और दोनों डिप्टी सीएम न...