बिहार में थाने के सामने से भाभी को उठा ले गया कुख्यात देवर, पिस्टल भिड़ाकर अपहरण
प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 1 -- बिहार में अब थाने के सामने से भाभी को देवर उठा ले गया। मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाने के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात सुमित कुमार ने ब्रह्मपुरा थाने के सामने स्थित दुर्गा मंदिर से अपनी भाभी का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। आरोपी अहियापुर चकगाजी मोहल्ले का निवासी है। वह करीब तीन साल जेल में रहने के बाद डेढ़ माह पहले ही जमानत पर बाहर आया है। उसके भय से उसका सगा बड़ा भाई अशोक साह पत्नी और बच्चों को लेकर सिकंदरपुर में किराए के मकान में रहता है। पीड़ित अशोक ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराकर भाई के चंगुल से पत्नी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। अशोक ने पुलिस को बताया है कि 27 सितंबर की शाम लगभग 4:30 बजे उसकी पत्नी सुमन अपनी बड़ी बहन गौरी देवी, उसके पति दीपक साह और उसके बड़े भाई अरुण साह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.