बिहार में थानेदार का खौफनाक फैसला, सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी की
वैशाली, अप्रैल 6 -- SHO Suicides in Vaishali Bihar: बिहार के वैशाली जिले में एक थानाध्यक्ष ने खुदकुशी कर ली। हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने अपने किराए के मकान पर सोमवार की देर शाम खुद को गोली मार ली। करीब 15 दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने उन्हें जढ़ुआ का ओपी प्रभारी बनाया था। आशंका कि प्रभारी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ही खुद को गोली मारी है। घटना की सूचना पर किराए के मकान पर एसपी, डीएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। छानबीन की जा रही है। कौशल कुमार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसपी विक्रम सिहाग मौके पर पहुंच कर अपने स्तरसे छानबीन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कौशल कुमार 2019 बैच के दारोगा थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने पूरे मामले की जानकारी ली। शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.