सीतामढ़ी, मई 27 -- बिहार में रफ्तार का जबरदस्त कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर महिला और बच्चे को उड़ा दिया। सड़क पर हुए इस हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि घटना सीतामढ़ी के रीगा मिल चौक की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला और बच्चे को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। गंभीर बात यह है कि हादसे के बाद कार का ड्राइवर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी वीडियो में कैद है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला और एक बच्चा सड़क किनारे पैदल चले आ रहे हैं। लेकिन तब ही अचानक सामने से आ रही एक कार महिला और बच्चे को उड़ा देती है। सड़क के किनारे पानी जमा है। कार से जोरदार टक्कर लगने के बाद महिला और बच्चा दोनों ही दूर जाकर गिर जाते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.