हाजीपुर, जून 28 -- Hajipur Mob Lynching Case: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद ही खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरी वारदात हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र थाना के अंतर्गत आने वाले पचिसकुरवा गांव के पास अंजाम दी गई है। शुक्रवार की रात एक स्थानीय होटल से कथित तौर पर रुपए और मोबाइल की चोरी करते रंगे हाथों धराए एक युवक को वहां मौजूद उग्र लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए इस कदर पीटा कि उसकी जान ही चली गई। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को वहीं छोड़ दिया, जिसे शनिवार की सुबह बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- जांता से कूचकर बड़े भाई की हत्या, बिहार में छोटा भाई खून का प्यासा क्यों...