समस्तीपुर, जून 27 -- Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शुक्रवार की शाम ताजिया जुलूस के दौरान मचे हुड़दंग और आपसी विवाद के बीच एक युवक की सरेआम चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मिली रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरी वारदात उस समय हुई जब जुलूस में करतब दिखाए जा रहे थे और इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि विरोधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। यह भी पढ़ें- देश का नया जामताड़ा बना भारत-बांग्लादेश सीमा का चोपड़ा, चल रहा बड़ा सिंडिकेटआरोपी ने अंधेरे में खींचकर सीने पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार इस खूनी संघर्ष की यह खौफनाक वारदात ...