अररिया, अप्रैल 26 -- बिहार में मौसम ने एक बार फिर चौंकाया है। यूं तो पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग जिलों में आसमान से बरसती आग ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने पर मजबूर कर दिया है। भीषण गर्मी ने यहां लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। तपती गर्मी के बीच अब आंधी-बारिश ने बिहार के अररिया जिले में तबाही मचाई है। यहां शनिवार की देर रात करीब 12 बजे जिले में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने भारी तबाही मचाई। इसके कारण जगह-जगह पेड़ व बिजली पोल गिरे। बिजली तार टूटे। टिन की छतरियां उड़ गईं। ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए। कच्चे घर व दुकान की गुमटियों को भी भारी क्षति पहुंची। पेड़ व पोल गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। देर रात गायब बिजली अभी तक नहीं पहुंची। जल जमाव से अलग परेशानी हो रही है।इधर तेज आंधी से मक्का को जहां नुकसान हुआ है तो वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.