निज संवाददाता, मार्च 18 -- बिहार में 15 दिन के एक बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। भागलपुर जिले में खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में मामूली विवाद में 15 दिन के एक नवजात की हत्या कर दी गई। नवजात बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर बाजार निवासी पप्पू पासवान का पुत्र धर्म कुमार था। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वहां से मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की मां काजल कुमारी के बयान पर खरीक थाना में केस दर्ज किया गया है। मृतक की मां ने कहा है कि बीते पांच माह से मैं अपने मायके में रह रही हूं। 14 मार्च को मेरे घर के एक बच्चे ने छत से पड़ोस के जयहिन्द पासवान के घर पर जूता फेंक दिया। जिसको लेकर उस दिन जयहिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.