बिहार में डेंगू विस्फोट? पटना में 18 दिनों में मिले 103 मरीज, हर दिन 10-15 हो रहे बीमार; कंकरबाग का बुरा हाल
पटना, सितम्बर 19 -- Dengue in Bihar: बिहार में डेंगू ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी पटना में अगस्त में जहां डेंगू के 97 नए मरीज मिले थे, वहीं सितंबर में महज 18 दिनों में ही नए मरीजों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की चिंता बढ़ा दी है। 31 अगस्त तक पटना में इस साल डेंगू के कुल 167 मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं, अब यह संख्या बढ़कर 270 हो गई है। सिविल सर्जन कार्यालय के मुताबिक, अभी हर दिन 10 से 15 डेंगू मरीज चिन्हित किए जा रहे हैं। जनवरी से जून तक पटना में डेंगू के 44 मरीज मिले थे। जुलाई में 26 नए मामले सामने आए। अगस्त में संक्रमण की रफ्तार तेज हुई और महीने के अंत तक 97 नए मरीज मिल चुके थे। सितंबर के 18 दिनों में ही 103 नए मरीजों की पहचान हो चुकी है। यह भी पढ़ें- नीतीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.