बिहार में ट्रैफिक डीएसपी को घूस लेते निगरानी ने दबोचा, डर से रोने लगा पुलिस अफसर
विधि संवाददाता, अक्टूबर 28 -- विधि संवाददाता, मधुबनी। बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने एक डीएसपी को घूस लेते रंगेहाथ धर लिया है। दरअसर मंगलवार को मधुबनी के ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना से आई टीम ने शाम करीब चार बजे नगर भवन के सामने स्थित ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय में कार्रवाई की। आरोप है कि ट्रिपर संचालक से शहर में गाड़ियां चलाने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से डीएसपी कार्यालय और आसपास के इलाके में हलचल मच गई। निगरानी टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पंडौल थाना क्षेत्र के गंधवार गांव निवासी ट्रिपर संचालक रोहित मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि शहर में ट्रिपर (डंपर) चलाने के एवज में ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार रिश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.