बिहार में ट्रैक्टर पलटने से लगी भीषण आग, दो बच्चे जिंदा जले; मची अफरातफरी
कैमूर, जून 6 -- Bihar Latest News: बिहार के कैमूर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ चैनपुर थाना इलाके में एक बेकाबू ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें अचानक भीषण आग लग गई। इस खौफनाक हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है। यह दर्दनाक घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा और खड़ौरा गांव के बीच शुक्रवार की देर शाम को हुई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। वहीं, घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।डीजल गिरते ही भड़की आग, नौघरा गांव के रहने वाले थे दोनों मासूम बच्चे मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वाले दोनों बच्चे नौघरा गांव के रहने वाले थे। इनमें बबुआ बैठा का 12 साल का बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.