हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 9 -- Bihar Land Survey: बिहार में टोपोलैण्ड (असर्वेक्षित भूमि) का सर्वेक्षण होगा। असर्वेक्षित भूमि का सर्वे और उसकी प्रकृति निर्धारण की दिशा में सरकार ने पहल तेज कर दी है। इसके साथ ही राज्य की बकास्त भूमि एवं अन्य असर्वेक्षित भूमि की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनकी डिटेल भी मंगायी गयी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में मौजूद टोपोलैण्ड अथवा असर्वेक्षित भूमि का भी व्यवस्थित सर्वेक्षण कराया जाएगा, ताकि ऐसी जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और उनके उपयोग को लेकर ठोस नीति बनाई जा सके। अभी तक ऐसी भूमि की राज्य में पहचान उपलब्ध नहीं है। प्रत्येक जिले की असर्वेक्षित भूमि और बकास्त भूमि की समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं। इस विषय पर 10 अप्रैल को विभागीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बु...