बिहार में टूरिज्म को रफ्तार देगा भागलपुर-बक्सर एक्सप्रेसवे, 6 जिलों ये 5 धार्मिक स्थल जुड़ेंगे
भागलपुर, नवम्बर 19 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बक्सर-भागलपुर 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पूर्वी बिहार के जिलों के लिए वरदान साबित होगा। आवागमन और व्यापार को गति देने के अलावा यह एक्सप्रेस-वे धार्मिक पर्यटन को भी रफ्तार देगा। डीपीआर बनाने को लेकर कैबिनेट स्वीकृति से आस जगी है कि जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे से पूर्वी बिहार के छह जिलों के महत्वपूर्ण अध्यात्मिक एवं धार्मिक स्थल जुड़ेंगे, जिससे यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लखीसराय का अशोकधाम, मुंगेर का मां चंडिका स्थान, बांका का मंदार पर्वत एवं पापहरणी सरोवर तथा भागलपुर का विक्रमशिला विश्वविद्यालय एवं सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीधे एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएंगे। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.