बिहार में टीचर ट्रांसफर स्थगित, MLC चुनाव के बाद आएगी नई तारीख; निर्वाचन आयोग ने नहीं दी अनुमति
पटना, अक्टूबर 8 -- बिहार में विधान परिषद (MLC) चुनाव तक शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के बीच टीचर ट्रांसफर की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर प्रक्रिया को फिलहाल के लिए रोक दिया है। अब एमएलसी चुनाव होने के बाद ही शिक्षकों के सामान्य ट्रांसफर के आवेदन का पोर्टल खुलेगा। ऐसे में ट्रांसफर की राह देख रहे सरकारी शिक्षकों का इंतजार और बढ़ गया है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। विभाग के उप सचिव अजय सतीश भेंगरा ने अधिसूचना में कहा कि बिहार के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के स्थानांतरण की गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही टीचर ट्रांसफर की नई समय सीमा जारी की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.