विधि संवाददाता, अगस्त 17 -- बिहार में चल रही शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। स्कूलों में सरप्लस शिक्षक बताकर उनका ट्रांसफर फिलहाल नहीं किया जाएगा। अदालत ने सम्राट चौधरी सरकार से इस मामले पर जवाब-तलब भी किया है। पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जो शिक्षक अभी जिस स्कूल में पोस्टेड हैं, अभी वे वहीं पर बने रहेंगे। उनका तबादला नहीं होगा। बता दें कि शिक्षा विभाग टीचर ट्रांसफर के पहले चरण में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन के तहत तबादला कर रहा है। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन भी ले लिए गए हैं। पटना हाईकोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने नरेंद्र कुमार नंद एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। कोर्ट को बताया गया कि स्कूलों में सरप्लस शिक्षक होने के आधार पर शिक्...