हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 24 -- बिहार में टीचरों को तबादले के लिए नई नीति जल्द ही अमल में लाई जा सकती है। राज्य में कई शिक्षक अभी अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक सार्वजनिक मंच पर कहा था कि एजुकेशन को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है और सरकार शिक्षकों का भी ख्याल रखेगी। सीएम ने कहा था कि टीचर चाहे जहां भी ट्रांसफर लें लेकिन उन्हें बच्चों को तो पढ़ाना ही पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने राज्य में शिक्षकों के तबादले के लिए जो नई नीति बनाई है उसमें टीचरों को अब 30 विकल्प मिलेंगे। जिसके बाद अब शिक्षकों का पदस्थापन इन्हीं विकल्पों में से कहीं होगा। यही नहीं पहली बार नई नीति में शिक्षकों के तबादले में मेरिट को भी आधार बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने शिक्षकों के तबादले की नीति को अंतिम रूप दे दिया है। शिक्षा वि...