बिहार में टीचरों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी उजागर, जांच के आदेश; अफसरों पर भी कार्रवाई की तैयारी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 12 -- हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना। बिहार में अब सभी सरकारी टीचरों के वेतन भुगतान में हुई गड़बड़ी की जांच की जाएगी। दरअसल राज्य में टीचरों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी उजागर होने के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। जिसके तहत शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों, स्कूल शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों की शत-प्रतिशत जांच की जायेगी। इसका मकसद वेतन भुगतान में संभावित गड़बड़ियों की पहचान कर समय रहते सुधार करना है। वित्त विभाग ने अक्तूबर माह के वेतन भुगतान से पहले विभाग के सभी कर्मियों (उच्च शिक्षा विभाग को छोड़कर) के वेतन और भत्तों से जुड़े आंकड़ों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने को कहा है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने इस बारे में शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने वेतन भुगतान में अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.