बिहार में टीचरों की हाजिरी अब आंख की पुतली मिलान कर बनेगी, लोकेशन भी बताना होगा; नई व्यवस्था
हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 10 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था अब बदलेगी। तस्वीर से हाजिरी बनाने में गड़बड़ी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब चेहरे की पहचान (फेस रिकॉग्निशन) और आंख की पुतली (आइरिस) स्कैन तकनीक से होगी। नई व्यवस्था में शिक्षकों के चेहरे और आंखों की पहचान का मिलान पहले से पंजीकृत डाटा से होगा। साथ ही जीपीएस से शिक्षक की लोकेशन भी सत्यापित की जाएगी। इसका उद्देश्य शिक्षकों का स्कूल परिसर में रहना सुनिश्चित करना है। नई व्यवस्था में केवल शिक्षक की पहचान ही नहीं, बल्कि उनकी लोकेशन का भी सत्यापन होगा। मोबाइल जीपीएस से यह पता लगेगा कि शिक्षक स्कूल में हैं या नहीं। शिक्षकों को अपने मोबाइल में शिक्षा विभाग का अटेंडेंस ऐप खोलना होगा। इसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.