वरीय संवाददाता, मार्च 23 -- बिहार के भागलपुर में स्थित तेज नारायण बनैली महाविद्यालय (टीएनबी) के गेस्ट फैकल्टी की एक लॉज में मिली लाश से सनसनी फैल गई है। यहां विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती लेन स्थित प्राइवेट लॉज में रहने राकेश रंजन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार को दोपहर में राकेश का शव कमरे से बरामद किया गया। विवि पुलिस भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच कराई गई। राकेश मूल रूप से खरीक के अंभो के रहने वाले थे। पिछले तीन साल से लॉज में कमरा ले रखा था। परिजनों ने बताया कि राकेश रंजन टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी थे और खुद भी पढ़ाई करते थे। विशेष अनुमति लेकर रविवार रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया।शव चौकी के नीचे पड़ा था, कमरे में चारों तरफ उल्टी पसरी थी राकेश के मोबाइल पर रिंग होने पर उनके कॉल पिक नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.