नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यहां मधेपुर थाने की नवादा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर टोला स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में शनिवार को छठी के 12 वर्षीय छात्र विकेश कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। विकेश भेजा थाने के सुंदरी गांव निवासी भजन महतो का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी गला दबाने से मौत की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल संचालक का पुत्र ऋषि कुमार कर्ण विकेश को बेहोशी की हालत में मधेपुर पीएचसी सह रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंजुम हाशमी ने जांच के बाद उसे मृत घोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.