बोकारो, नवम्बर 16 -- गोमिया, प्रतिनिधि। बिहार विस चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर गोमिया के होसिर पूर्वी के सुभाष चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनायी। सबसे पहले सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। फिर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांट कर जीत का उत्सव मनाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवनारायण प्रजापति ने कहा कि देश की जनता ने बिहार में एनडीए को अपना समर्थन दिया है, यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। अब इस जीत से विकास और सुरक्षा के नए अध्याय लिखे जाएंगे। समारोह के दौरान स्थानीय जनों ने भी बढ़‑चढ़कर भाग लिया। भाजपा साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे, साड़म पश्चिमी के पूर्व उपमुखिया विकास जैन, धनेश्वर प्रसाद, तारमेश्वर प्रजापति, योगेंद्र प्रसाद, रामभरत सिंह, दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.