पटना, मार्च 31 -- Bihar Congress District President List: बिहार के 38 जिलों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिन 53 संगठन जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की सूची जारी की थी, उस लिस्ट पर 24 घंटे के अंदर बदलाव के बादल छा गए हैं। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जिलाध्यक्षों की सूची में 'जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी' का अभाव माना है और कहा है कि लिस्ट में संशोधन होगा। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का यह बयान इशारा कर रहा है कि पार्टी आलाकमान की तरफ से सूची जारी करने से पहले बिहार कांग्रेस को भरोसे में नहीं लिया गया। राजेश राम अब कह रहे हैं कि लिस्ट रिवाइज होगी। उनकी बात दिल्ली ने सुनी तो 53 जिलाध्यक्षों में कुछ नाम कटेंगे। वो नाम किसके होंगे, किस जाति से होंगे, यह सवाल अब पटना से दिल्ली तक सबको परेशान करेगा। बीपीसीसी अध्...