बिहार में जमीन विवाद में हत्याएं हो रहीं, लैंड सर्वे जल्द पूरा करें; सीएम सम्राट चौधरी का आदेश
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 17 -- बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लंबित परिमार्जन और जमाबंदी मामलों का निबटारा भी विशेष अभियान चलाकर किया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा के दौरान इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भूमि विवाद के कारण हत्याएं हो रही है। इसलिए राज्य सरकार ने भूमि सर्वे का काम जल्द पूरा करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने भूमि सर्वेक्षण का काम अभियान चलाकर पूरा करने को कहा है। खासकर सर्वे का काम तेजी से पूरा होने पर जमीन विवाद में कमी आएगी। इससे अपराध की घटनाएं भी कम होगी। सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि लंबित विभागीय कार्यों को अभियान चलाकर पूरा किया जाए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.