पटना, अप्रैल 13 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राज्य में बढ़ती लूट, घोटाला और शिक्षा चिकित्सा की बदहाल व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर पार्टी जनता की आवाज बनेगी। सोमवार को उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम सहित राज्य के सभी जिलों में जल्द ही संवाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस पहल के तहत बिहार के सभी जिलों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने जिले के महत्वपूर्ण और गंभीर विषयों पर प्रेस से संवाद आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों की विस्तृत और प्रामाणिक जानकारी प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी नियमित प्रेस वार्ता होगी। इसमें पार्टी के प्रवक्ता, संबंधित जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश पर्यवेक्षक शामिल रहेंगे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.