निज संवाददाता, नवम्बर 30 -- बिहार में जदयू नेता के पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। बांका जिले में बौंसी के गदाल गांव में बदमाशों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक छेदी मंडल (68 वर्ष) बौंसी प्रखंड के जदयू अध्यक्ष भैरव प्रसाद मंडल के पिता थे। घटना शनिवार रात करीब 8:15 बजे की है। परिजनों के अनुसार शाम में छेदी मंडल अपने घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अंगारू गांव का देव कुमार झा व जबड़ा गांव का सचिन कुमार चौधरी चार वाहन पर करीब 15-20 लड़कों के साथ आया और भैरव के पुत्र सौरभ के साथ मारपीट करने लगा। दादा छेदी मंडल के विरोध करने पर लड़कों ने मिलकर उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया। छेदी मंडल बेहोश हो गए। परिजन उन्हें लेकर बौंसी रेफरल अस्पताल गए। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. उत्तम कुमार ने छेदी मंडल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र भैरव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.