बिहार में जदयू के 2 विधायकों की बढ़ी मुसीबत, अनंत और अमरेंद्र के खिलाफ CID जांच शुरू; क्या है केस
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 4 -- बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के दो विधायकों की मुसीबत आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। यह दो विधायक हैं मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और गोपालगंज के कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय। दरअसल अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडेय और अनंत सिंह पर गोपालगंज जिले में ही दर्ज दो अलग-अलग कांडों की सीआईडी जांच अब शुरू हो गई है।बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) ने मुख्यालय के डीएसपी स्तर के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम बना कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। यह टीम गोपालगंज के कुचायकोट और मीरगंज थाने में दर्ज इन कांडों में दर्ज आरोपों की पड़ताल करने के साथ ही आरोपित विधायकों का पक्ष भी जांचेगी और पुलिस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।आर्म्स ऐक्ट का केस ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.