जमुई, जुलाई 24 -- नीट पेपर लीक के विरोध में जारी देशव्यापी आंदोलन से बिहार में तीसरे दिन भी उबाल देखा गया। जमुई में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। शाम 5 बजे विभिन्न छात्र संगठन से जुड़े स्टूडेंट्स और युवाओं ने जमुई में जमकर बवाल काटा। देर शाम महिसौडी चौक पर लगे बैरिकेडिंग को प्रदर्शनकारियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठियां चटकाईं। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। जमुई के कचहरी चौक पर शाम करीब 4 सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचे और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया। जिल...