बिहार में छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी प्रभारी एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैगमार्च
किशनगंज, जुलाई 25 -- किशनगंज। संवाददाता पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में जारी छात्र आंदोलन और प्रदर्शनों के मद्देनजर किशनगंज जिले में भी पुलिस की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई है। किसी भी संभावित विरोध-प्रदर्शन या शांति भंग की स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय सहित संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।एहतियात के तौर पर शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस के द्वारा फ्लैगमार्च निकाला गया। फ्लैगमार्च प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व में निकाला गया। जो सदर थाना से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। फ्लैगमार्च में एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन खुसरू सिराज, सर्किल इंस्पेक्टर आर बी रॉय, सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। यह भी पढ़ें- बिहार में छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.