पटना, मई 27 -- बिहार में अब छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की सारी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो जाएगा। वह भी बगैर राज्य मुख्यालय आए। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया है। मंगलवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभाग के अंतर्गत सिंगल विंडो सिस्टम का उद्घाटन किया। इस नई व्यवस्था के माध्यम से अब छात्रों एवं अभिभावकों को समस्याओं के समाधान के लिए सचिवालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अब विद्यार्थी एवं अभिभावक टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर समस्याएं दर्ज करा सकेंगे, जिनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षा विभाग के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...