पटना, नवम्बर 17 -- पटना/भागलपुर/मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान टीम। पटना में तीन किशोर समेत बिहार के 16 जिलों में छठ महापर्व के दौरान डूबने से 33 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ किशोर और बच्चे हैं। डूबने की सर्वाधिक घटनाएं समस्तीपुर में हुईं, जहां सात लोगों की जान चली गई। खगड़िया में तीन तथा सारण, कैमूर, औरंगाबाद, बेगूसराय, सहरसा, लखीसराय व दरभंगा में दो-दो और मधुबनी, मुंगेर, मोतिहारी, मधेपुरा, नवादा और सीतामढ़ी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली पंचायत के मिर्जापुर गांव में रविवार को पुनपुन नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गयी। वहीं ग्रामीणों की तत्परता से एक व्यक्ति को बचाया गया। आदित्य कुमार, सूरज कुमार और यश राज पुनपुन नदी के किनारे छठ घाट तैयार करने के बाद स्नान के लिए नदी में उतरे थे। तीनों के शव स...