नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- बिहार के गया जी जिले केआमस थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। रविवार की देर रात एक नाबालिग बच्ची के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसमें पीड़िता का चचेरा भाई भी शामिल है। सोमवार सुबह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात गांव में भोज के दौरान नाबालिग बधार में कथित प्रेमी से मिलने गई थी। प्रेमी गुरुआ क्षेत्र का है और वहां टेंट संचालन का कार्य करने आया था। इसी बीच, पीड़िता का चचेरा भाई तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने पहले प्रेमी की बेरहमी से पिटाई की और फिर एक-एक कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों का दावा है कि बच्ची शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी घात लगाए अपराधियों ने उसे दबोच...