पटना, मई 20 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार सम्राट सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इस बार राजद विधायक ने महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर बिहार में महिलाओं पर हालिया जुल्म-ओ-सितम के आंकड़ें गिना बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि हाल के दिनों में बिहार में 50 गैंगरेप हुए हैं। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करना एवं महिला सुरक्षा (Women Safety) एक महत्वपूर्ण समस्या और चिंताजनक विषय है। महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की संख्या के कारण NDA सरकार बिहार में महिला सुरक्षा एक गंभीर समस्या बन गई है। बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब किसी महिला के खिलाफ अपराध के बारे में समाचार सुनने को नहीं मिलता हो। आप प्रतिदिन का समाचार उठाक...