नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- बिहार में शु्क्रवार घूसखोरों के शनिवार साबित हुआ। सीमावर्ती जिले मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में दो रिश्वतखोर रंगे हाथ निगरानी टीम के हत्थे चढ़ गए। विजिलेंस टीम दोनों को अपने साथ पटना ले गई है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज सकती है। हैरानी की बात यह है कि मात्र 13 हजार की रकम में दो-दो भ्रष्ट कर्मी नौकरी पर तलवार ले बैठे। भ्रष्टाचार के कलंक के खिलाफ शुक्रवार की सुबह निगरानी टीम ने कार्रवाई की। मोतीपुर अंचल नाजिर श्याम कुमार को आठ हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वह भवानी डीह गांव के रंजन कुमार से जमीन को रोक सूची से हटाने के एवज घूस ले रहा था। रंजन ने इसकी शिकायत निगरानी में की थी। रंजन ने बताया कि उससे नाजिर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। तब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.