नगर प्रतिनिधि, फरवरी 6 -- आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग, बिरौल के कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम को गुरुवार शाम हिरासत में ले लिया। निगरानी की आठ सदस्यीय टीम ने उन्हें बिरौल स्थित कार्यालय से पकड़ा। डीएमसीएच में मेडिकल जांच और प्रारंभिक पूछताछ के बाद टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई है। निगरानी डीएसपी विंध्याचल प्रसाद और इंस्पेक्टर शशिशेखर चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने एक साथ दरभंगा के बिरौल स्थित कार्यालय और लहेरियासराय की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित किराये के आवास पर छापेमारी की। इसके अलावा अभियंता के पटना स्थित निजी आवास और बेतिया स्थित उनका पैतृक घर में भी छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- ठंड से ठिठुरेगा बिहार, पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी कनकनी; अगले 3 दिन कैसा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.