बिहार में गृह प्रवेश के भोज में जा रहे लोगों में खूनी खेल, युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या; 8 घायल
नालंदा, मई 16 -- Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खुशी का माहौल उस वक्त भीषण मातम में बदल गया जब एक गृह प्रवेश के भोज में शामिल होने जा रहे लोगों के बीच अचानक खूनी खेल शुरू हो गया। रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में एक 25 वर्षीय युवक की बड़ी ही बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।रास्ते में हुई कहासुनी, और फिर चलने लगे लाठी-डंडे प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात पुनहा गांव के दूसरे टोले में एक परिवार के यहां गृह प्रवेश समारोह का आयोजन था। दोनों पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.