हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 2 -- बिहार में गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। अब तक के तमाम वित्तीय वर्ष की तुलना में 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार ने गाड़ियों की बिक्री में इतिहास कायम किया है। पहली बार 15 लाख से अधिक गाड़ियां बिहार में बिकी हैं। इनमें पौने 13 लाख दोपहिया हैं। गाड़ियों की बिक्री से परिवहन विभाग को 34 अरब से अधिक की आमदनी हुई। गाड़ियों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बता रहा है कि बिहार में लोगों का वाहनों के प्रति क्रेज बढ़ता जा रहा है। गाड़ियों की सबसे अधिक बिक्री अक्तूबर 2025 में हुई। उस महीने में दो लाख 37 हजार से अधिक गाड़ियों की बिक्री हुई। इसके बाद नवम्बर में दो लाख 27 हजार से अधिक गाड़ियां बिकीं। महीनावार देखें तो अप्रैल 2025 में एक लाख 34 हजार, मई में एक लाख 51 हजार, जून में एक लाख 18 हजार, ज...