पटना, फरवरी 10 -- बिहार में आने वाले समय में सिंगल लेन सड़कें नहीं बचेंगी। राज्य सरकार शहर से लेकर गांवों तक सभी सिंगल लेन रोड को टू लेन में अपग्रेड करने जा रही है। नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा में यह घोषणा की। उन्होंने पशुपति नाथ (नेपाल) से बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) तक हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने का भी ऐलान किया। इसके तहत बिहार में लगभग 250 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाइवे बनाया जाएगा। साथ ही, पश्चिम चंपारण से भोजपुर जिले तक नारायणी गंगा ग्रीनफील्ड हाइवे का भी निर्माण होगा, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी सुलभ होगी। बिहार विधानसभा में मंगलवार को मंत्री दिलीप जायसवाल ने पथ निर्माण विभाग के बजट पर जवाब में ये घोषणाएं कीं। उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सभी सिंगल लेन सड़को...