हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 6 -- बिहार की ग्रामीण सड़कें अब साढ़े पांच मीटर चौड़ी होंगी। चरणवार तरीके से सभी ग्रामीण सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा। पहले चरण के लिए 235 किलोमीटर सड़कें चिह्नित की गई हैं। इनका विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर लिया गया है। इनमें हर जिले की एक-एक सड़क को शामिल किया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग के निर्देश पर सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिले की दो-दो ग्रामीण सड़कों की पहचान कर चौड़ीकरण की अनुशंसा की है। इनमें फिलहाल एक-एक सड़क की अभी डीपीआर तैयार की गई है। हर जिले में चौड़ीकरण के लिए जिस सड़क का चयन किया गया है, उनकी औसत लंबाई पांच से सात किलोमीटर है। विभाग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक बरसात के तुरंत बाद इन सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। हर किलोमीटर सड़क पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.